लेखक: विकास उर्फ अमल कुमार (Mechanical Engineer)
Arduino Robot Projects Hindi: नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम विकास उर्फ अमल कुमार है और मैं Mechanical Engineering से जुड़ा हुआ हूँ। मुझे बचपन से ही मशीनों और नई टेक्नोलॉजी में काफी दिलचस्पी रही है। जब कॉलेज में था, तब पहली बार Arduino के बारे में सुना था। शुरुआत में मुझे लगा कि यह बहुत मुश्किल चीज होगी, लेकिन जब थोड़ा सीखना शुरू किया तो पता चला कि Arduino के साथ रोबोट बनाना काफी मजेदार और आसान भी हो सकता है।
भाई आजकल रोबोटिक्स सिर्फ बड़े इंजीनियरों या लैब तक सीमित नहीं है। अगर आपके पास थोड़ा सा इलेक्ट्रॉनिक्स का बेसिक ज्ञान है और सीखने की इच्छा है, तो आप घर पर भी छोटे-छोटे Arduino रोबोट प्रोजेक्ट बना सकते हैं।
इस लेख में मैं कुछ ऐसे Arduino Robot Projects के बारे में बात करूँगा जो Beginner से लेकर Advanced Level तक के हैं।

Arduino क्या होता है? (आसान शब्दों में)
भाई अगर सरल भाषा में कहूँ तो Arduino एक छोटा सा इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड होता है, जिसे हम प्रोग्राम करके अलग-अलग काम के लिए इस्तेमाल करते है।
जैसे:
- मोटर चलाना
- सेंसर से जानकारी देना
- रोबोट को कंट्रोल करना
- ऑटोमेशन प्रोजेक्ट बनाना
Arduino की खास बात यह है कि इसे सीखना ज्यादा मुश्किल नहीं है। इंटरनेट पर इसके बहुत सारे ट्यूटोरियल और प्रोजेक्ट आइडिया मिल जाते हैं।

Beginner Level Arduino Robot Projects ideas:
दोस्तों , अगर आप भी Robotics के बारे नहीं जानते तो आज मैं आपको कुछ ऐसे प्रोजेक्ट आइडियास के बारे मे बताऊँगा जिसे आप बड़ी आसानी से बना सकते है।
1. Line Follower Robot:
भाई अगर Line Follower Robot के बारे मे बात करे तो इसे बनाना बहुत आसान है और यह शायद Arduino का सबसे कॉमन और लोकप्रिय रोबोट प्रोजेक्ट है। इसके फीचर की बात करे तो यह केवल जमीन पर बनी लाइन को फॉलो करता है। यह लाइन काले रंग की होती है और सफेद सतह पर बनाई जाती है।
रोबोट के नीचे IR sensors लगाए जाते हैं। जब सेंसर लाइन को पहचानते हैं तो Arduino मोटर को उसी हिसाब से कंट्रोल करता है। इस प्रोजेक्ट को बनाते समय आपको कई चीजें सीखने को मिलती हैं:
- सेंसर कैसे काम करते हैं
- मोटर ड्राइवर कैसे इस्तेमाल होता है
- Arduino की बेसिक प्रोग्रामिंग
2. Obstacle Avoiding Robot:
यह प्रोजेक्ट उन लोगों के लिए है जो अभी Robotics के बारे मे नहीं जानते है या फिर Beginner है , तो यह प्रोजेक्ट सीखने के लिए बहुत ही सही है।
इस रोबोट में एक Ultrasonic Sensor लगाया जाता है जो सामने की दूरी मापता है। अगर रोबोट के सामने कोई दीवार या चीज आ जाए तो Arduino तुरंत उसे दूसरी दिशा में घुमा देता है।
सीधी भाषा में कहें तो यह रोबोट टकराने से खुद बच जाता है।

Intermediate Level Arduino Robot Projects:
जब आपको Arduino का थोड़ा अनुभव हो जाए, तब आप थोड़ा एडवांस प्रोजेक्ट ट्राई कर सकते हैं।
3. Bluetooth Controlled Robot:
यह प्रोजेक्ट बनाना काफी आसान है और आप इस प्रोजेक्ट को अपने मोबाईल से कंट्रोल कर सकते है इसके लिए हम इसमे HC-05 Bluetooth Module का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे की हम जो भी कमांड मोबाईल App से भेजते है Arduino उसी हिसाब से मोटर को चलता है।
उदाहरण के लिए आप मोबाइल से रोबोट को:
- आगे भेज सकते हैं
- पीछे कर सकते हैं
- दाएँ-बाएँ घुमा सकते हैं
यह प्रोजेक्ट खासकर स्टूडेंट्स को बहुत पसंद आता है।
4. Voice Controlled Robot:
दोस्तों आपको बता दें कि यह प्रोजेक्ट थोड़ा और दिलचस्प हो जाता है क्योंकि इसमें आप रोबोट को अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं। मोबाइल ऐप या स्पीच रिकॉग्निशन की मदद से कमांड दी जाती है, जैसे:
- Forward
- Left
- Right
- Stop
Arduino इन कमांड को पहचानकर उसी हिसाब से रोबोट को चलाता है।
Also Read – Arduino Line Follower Robot Tutorial Hindi | Beginner to Advanced Guide 2026
Advanced Arduino Robot Projects:
अगर आपको Arduino के साथ अच्छा अनुभव हो जाए, तो आप और भी एडवांस प्रोजेक्ट बना सकते हैं।
5. WiFi Controlled Robot:
दोस्तों , इस प्रोजेक्ट में रोबोट को इंटरनेट के जरिए कंट्रोल किया जाता है। इस प्रोजेक्ट को इंटरनेट से कंट्रोल करने के लिए हम इसमे ESP8266 या ESP32 WiFi Module का इस्तेमाल किया जाता है। इसको लगाने के बाद आप इसे लैपटॉप या मोबाईल , इंटरनेट से कंट्रोल कर सकते है। यह प्रोजेक्ट IoT और रोबोटिक्स का अच्छा उदाहरण है।
6. Gesture Controlled Robot:
भाई यह प्रोजेक्ट देखने में काफी शानदार लगता है। इसमें रोबोट को हाथ के इशारों से कंट्रोल किया जाता है। एक Accelerometer Sensor हाथ की मूवमेंट को पहचानता है और उसी हिसाब से रोबोट को आगे-पीछे या दाएँ-बाएँ चलाया जाता है।
यह प्रोजेक्ट थोड़ा कठिन जरूर होता है, लेकिन सीखने के लिए बहुत अच्छा है।

Arduino Robot Projects क्यों सीखना चाहिए?
Arduino के साथ रोबोट बनाना सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं होता, बल्कि इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
जैसे:
- Programming skills
- Electronics की समझ
- Sensor और Motor control
- Practical engineering knowledge
इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए यह खास तौर पर बहुत उपयोगी है।
Also Read – Obstacle Avoiding Robot Using IR Sensor and Arduino – Components, Circuit, Code & Working
मेरी छोटी सी सलाह:
मैं अपने अनुभव से एक बात जरूर कहूँगा कि रोबोटिक्स सीखने का सबसे अच्छा तरीका है खुद से प्रोजेक्ट बनाना। शुरुआत में चीजें थोड़ी मुश्किल लग सकती हैं, लेकिन धीरे-धीरे सब समझ आने लगता है। अगर आप Beginner हैं तो पहले छोटे-छोटे प्रोजेक्ट बनाइए। उसके बाद धीरे-धीरे Advanced Projects की तरफ बढ़िए।
निष्कर्ष: Arduino Robot Projects Hindi
दोस्तों , आज के समय में Arduino ने रोबोटिक्स सीखना बहुत आसान बना दिया है। थोड़ी मेहनत और अभ्यास के साथ कोई भी व्यक्ति रोबोटिक्स की दुनिया में कदम रख सकता है।
मैं विकास उर्फ अमल कुमार यही कहना चाहूँगा कि अगर आपको मशीनों, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में रुचि है, तो Arduino Robot Projects जरूर सीखें। यह न सिर्फ आपकी स्किल बढ़ाएगा बल्कि भविष्य में अच्छे अवसर भी दे सकता है।






Pingback: Best Robotics Kits for Beginners India 2026 – कहाँ से खरीदें? – robovikas.com