Fire Fighting Robot Project Hindi – Beginner Level Step-by-Step

By Vikas (Mechanical Engineer)

नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम विकास (उर्फ अमल कुमार) है और मैं एक मैकेनिकल इंजीनियर हूँ। आज मैं आप लोगों के लिए एक बहुत ही इंटरेस्टिंग और प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट लेकर आया हूँ — Fire Fighting Robot। यह प्रोजेक्ट खास तौर पर beginners के लिए है, जिसे आप आसानी से समझकर बना सकते हैं।

Fire Fighting Robot Project Hindi – Beginner Level Step-by-Step
Fire Fighting Robot Project Hindi – Beginner Level Step-by-Step

Fire Fighting Robot क्या होता है?

दोस्तों , आपको बता दें कि Fire Fighting Robot एक ऐसा ऑटोमैटिक या सेमी-ऑटोमैटिक रोबोट होता है जो आग (fire) को detect करके उसे बुझाने का काम करता है। इसमें sensors और motors का इस्तेमाल होता है जिससे यह आग के पास जाकर पानी या CO₂ से उसे control करता है।

कौन कौन से Component की जरूरत पड़ेगी?

Component NameApprox Price (₹)
Arduino UNO250 – 400
Flame Sensor80 – 150
DC Motors (2)200 – 300
Motor Driver (L298N)150 – 250
Water Pump150 – 300
Relay Module80 – 120
Battery (9V/12V)150 – 300
Robot Chassis300 – 600
Jumper Wires50 – 100
Breadboard80 – 150

Total Cost लगभग: ₹1500 – ₹2500

Fire Fighting Robot Project Hindi – Beginner Level Step-by-Step

Working Principle (कैसे काम करता है?)

इस रोबोट का बेसिक काम बहुत सिंपल है:

  1. Flame Sensor आग को detect करता है
  2. Arduino को signal भेजता है
  3. Arduino motor driver को command देता है
  4. Robot आग की दिशा में move करता है
  5. जब आग के पास पहुँचता है तो पानी का pump ON हो जाता है
  6. Fire को बुझा देता है

Circuit Connection (कनेक्शन कैसे करें?)

  • Flame Sensor → Arduino (Analog Pin)
  • Motor Driver → Arduino (Digital Pins)
  • Motors → Motor Driver
  • Relay → Arduino
  • Water Pump → Relay

ध्यान रखें: Wiring करते समय polarity (positive/negative) सही रखें।

Arduino Code (Basic Logic):

int flame = A0;
int motor1 = 3;
int motor2 = 4;
int pump = 7;

void setup() {
  pinMode(flame, INPUT);
  pinMode(motor1, OUTPUT);
  pinMode(motor2, OUTPUT);
  pinMode(pump, OUTPUT);
}

void loop() {
  int fire = analogRead(flame);

  if(fire < 300) {
    digitalWrite(motor1, HIGH);
    digitalWrite(motor2, HIGH);
    digitalWrite(pump, HIGH);
  } else {
    digitalWrite(motor1, LOW);
    digitalWrite(motor2, LOW);
    digitalWrite(pump, LOW);
  }
}

Step-by-Step बनाने की प्रक्रिया क्या है?

Step 1: Chassis तैयार करें

सबसे पहले robot की बॉडी (chassis) तैयार करें और motors फिट करें।

Step 2: Motor Connection

Motors को motor driver से connect करें।

Step 3: Sensor लगाएँ

Flame sensor को robot के आगे की तरफ लगाएँ ताकि वह आसानी से आग detect कर सके।

Step 4: Pump Setup

Water pump को relay के साथ जोड़ें और पानी की पाइप लगाएँ।

Step 5: Arduino Programming

उसके बाद आप Arduino की Programming करे क्योंकि प्रोग्रामिंग सबसे जरूरी है। अगर नहीं आती है तो अपर दिया गया कोड Upload करें।

Step 6: Testing

Robot को चालू करें और छोटी flame के सामने टेस्ट करें।

Also read – Best Robotics Kits for Beginners India 2026 – कहाँ से खरीदें?

Safety Tips:

  • बड़े fire पर प्रयोग न करें
  • Battery को overcharge न करें
  • पानी और electronics को carefully handle करें

Conclusion: Fire Fighting Robot Project Hindi

दोस्तों , आपको बता दें कि यह Fire Fighting Robot project beginners के लिए बहुत अच्छा है। इससे आप Arduino, sensors और automation की basic समझ develop कर सकते हैं।

अगर आप इसे और advance बनाना चाहते हैं तो आप इसमें Bluetooth control, camera module या AI based detection भी जोड़ सकते हैं।

अगर आपको यह article पसंद आया हो तो जरूर try करें और अपने experience share करें।
आपका दोस्त,
विकास (Amal Kumar)
Mechanical Engineer

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top