वॉइस कंट्रोल्ड रोबोट कैसे बनाएं | Bluetooth और Android App से Arduino Robot Car Project

लेखक: विकास (अमल कुमार), B.Tech मैकेनिकल इंजीनियर

Table of Contents:

भाग 1भाग 2
1. बोलने वाला (Voice Controlled) Robot क्या होता है?8. Arduino Code
2. Voice Controlled Robot कैसे काम करता है?9. Android App का उपयोग कैसे करें?
3. Voice Controlled Robot बनाने के लिए जरूरी Components10. Voice Commands से Robot को कैसे कंट्रोल करें?
4. Circuit Diagram और Wiring11. Voice Controlled Robot के उपयोग
5. HC-05 Bluetooth Module Connection12. शुरुआती लोगों के लिए जरूरी सलाह
6. L298N Motor Driver Connection13. निष्कर्ष (Conclusion)
7. Power Supply और Battery Connection14. अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

नमस्कार दोस्तों , आप सभी का स्वागत है एक और नए प्रोजेक्ट में , आज हम जानेगें कि Arduino Robot Car Project के बारे में , आज के समय में रोबोटिक्स और ऑटोमेशन तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक्स, रोबोटिक्स या Arduino प्रोजेक्ट्स सीखना चाहते हैं तो Voice Controlled Robot Car एक बहुत ही अच्छा और आसान प्रोजेक्ट है।

मैं विकास (अमल कुमार), एक B.Tech मैकेनिकल इंजीनियर, और मुझे इंजीनियरिंग के समय से ही Arduino और रोबोटिक्स प्रोजेक्ट्स पर काम करना पसंद है। इस लेख में मैं आपको आसान भाषा में step by step बताऊँगा कि Bluetooth और Android App की मदद से Voice Controlled Robot कैसे बनाया जाता है

इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि आप अपने मोबाइल की आवाज़ से रोबोट को कंट्रोल कर सकते हैं। जैसे ही आप “Forward” बोलेंगे तो रोबोट आगे चलेगा, “Left” बोलेंगे तो बाएं मुड़ेगा और “Stop” बोलेंगे तो रुक जाएगा।

वॉइस कंट्रोल्ड रोबोट कैसे बनाएं Bluetooth और Android App से Arduino Robot Car Project
वॉइस कंट्रोल्ड रोबोट कैसे बनाएं Bluetooth और Android App से Arduino Robot Car Project

बोलने वाला रोबोट क्या होता है?

भाई आप को बता दें कि बोलने वाला रोबोट एक ऐसा रोबोट होता है जिसे आप अपनी आवाज़ के कमांड से कंट्रोल कर सकते है। इसमें आप अपनी आवाज को मोबाइल के ब्लूटूथ के जरिए भेज सकते है।

इसका पूरा प्रोसेस इस तरह काम करता है:

  1. यूजर मोबाइल में वॉइस कमांड देता है
  2. Android ऐप आवाज़ को टेक्स्ट कमांड में बदल देता है
  3. यह कमांड Bluetooth के माध्यम से Arduino तक जाती है
  4. Arduino उस कमांड को पढ़ता है
  5. Arduino Motor Driver को सिग्नल देता है
  6. मोटर घूमती हैं और रोबोट मूव करता है

इस प्रोजेक्ट के लिए जरूरी कंपोनेंट कौन कौन से है ?

अगर आप यह प्रोजेक्ट बनाना चाहते हैं तो आपको कुछ बेसिक इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की जरूरत होगी।

Voice Controlled Robot Components List:

कंपोनेंटअनुमानित कीमत (₹)
Arduino UNO Board₹250 – ₹500
HC-05 Bluetooth Module₹150 – ₹250
L298N Motor Driver Module₹120 – ₹200
DC Gear Motor (2 Pieces)₹300 – ₹400
Robot Chassis (Wheel + Body)₹400 – ₹700
7.4V Battery Pack₹200 – ₹350
Jumper Wires₹50 – ₹100
Power Switch₹20 – ₹40

ये सभी कंपोनेंट्स ऑनलाइन या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं।

सर्किट डायग्राम:

इस प्रोजेक्ट में मुख्य रूप से तीन मॉड्यूल का उपयोग किया जाता है:

  • Arduino UNO
  • HC-05 Bluetooth Module
  • L298N Motor Driver

Bluetooth module मोबाइल से कमांड रिसीव करता है और Arduino को भेजता है। Arduino फिर motor driver को सिग्नल देता है जिससे मोटर चलती हैं और रोबोट मूव करता है।

Figure: Arduino Voice Controlled Robot Circuit Diagram using HC-05 Bluetooth Module

Bluetooth Module कनेक्शन कैसे करें?

HC-05 Bluetooth Module को Arduino से इस प्रकार कनेक्ट किया जाता है।

Bluetooth PinArduino Pin
VCC5V
GNDGND
TXRX
RXTX

Motor Driver कनेक्शन कैसे करें?

Motor driver मोटर को कंट्रोल करने के लिए उपयोग किया जाता है।

L298N PinArduino Pin
IN1D8
IN2D9
IN3D10
IN4D11

Motor driver के आउटपुट से दोनों DC मोटर कनेक्ट की जाती हैं।

Arduino Code:

नीचे दिया गया Arduino code Bluetooth से आने वाले कमांड को पढ़ता है और उसी के अनुसार मोटर को कंट्रोल करता है।

char command;

void setup()
{
  Serial.begin(9600);

  pinMode(8, OUTPUT);
  pinMode(9, OUTPUT);
  pinMode(10, OUTPUT);
  pinMode(11, OUTPUT);
}

void loop()
{
  if(Serial.available())
  {
    command = Serial.read();

    if(command == 'F')
    {
      digitalWrite(8,HIGH);
      digitalWrite(9,LOW);
      digitalWrite(10,HIGH);
      digitalWrite(11,LOW);
    }

    if(command == 'B')
    {
      digitalWrite(8,LOW);
      digitalWrite(9,HIGH);
      digitalWrite(10,LOW);
      digitalWrite(11,HIGH);
    }

    if(command == 'S')
    {
      digitalWrite(8,LOW);
      digitalWrite(9,LOW);
      digitalWrite(10,LOW);
      digitalWrite(11,LOW);
    }
  }
}

Battery Connection कैसे करे?

इस प्रोजेक्ट में हमने 7.4V Li-ion Battery Pack (18650 Cells) का इस्तेमाल किया है, जिससे मोटरों को अच्छी पावर मिलती है। बैटरी के Positive (+) और Negative (-) वायर को L298N Motor Driver के Power Input में जोड़ें। अगर बैटरी सही तरीके से कनेक्ट होगी, तो रोबोट बिना किसी रुकावट के स्मूद तरीके से चलेगा। बैटरी लगाने से पहले उसकी चार्जिंग भी एक बार जरूर चेक कर लें।

Power Supply कैसे दें?

Arduino और Motor Driver को सही तरीके से चलाने के लिए पावर सप्लाई का सही होना बहुत जरूरी है। अगर आप एक ही बैटरी से पूरा रोबोट चला रहे हैं, तो सभी कनेक्शन अच्छी तरह चेक करें और GND (Ground) को कॉमन रखना बिल्कुल न भूलें। गलत पावर कनेक्शन होने पर Bluetooth Disconnect हो सकता है या मोटर सही से काम नहीं करेगी। इसलिए रोबोट चालू करने से पहले एक बार सभी वायरिंग जरूर चेक कर लें।

Android App का उपयोग कैसे करें?

रोबोट को आवाज़ से कंट्रोल करने के लिए आपको एक Android ऐप की जरूरत होगी।

आप Play Store से निम्न ऐप डाउनलोड कर सकते हैं:

  • Arduino Bluetooth Controller
  • Bluetooth Voice Control

उपयोग करने के स्टेप्स:

  1. मोबाइल का Bluetooth ON करें
  2. HC-05 Bluetooth module से कनेक्ट करें
  3. ऐप ओपन करें
  4. Voice command बोलें
  5. रोबोट आपकी कमांड को फॉलो करेगा

इस प्रोजेक्ट के उपयोग क्या है?

Voice Controlled Robot कई जगह उपयोग किया जा सकता है:

  • Robotics learning
  • Engineering projects
  • Smart wheelchair system
  • Voice controlled vehicles
  • Home automation

Conclusion: आपके लिए मेरी एक सलाह

भाई अगर आप Arduino और Robotics सीखना चाहते हैं तो Voice Controlled Robot Project एक बहुत अच्छा शुरुआती प्रोजेक्ट है। इससे आपको Arduino programming, Bluetooth communication और motor control के बारे में प्रैक्टिकल जानकारी मिलती है।

अगर आप शुरुआत कर रहे हैं तो पहले Line Follower Robot, Obstacle Avoiding Robot और उसके बाद Voice Controlled Robot जैसे प्रोजेक्ट बनाना एक अच्छा तरीका है।

अगर आपको रोबोटिक्स और Arduino प्रोजेक्ट्स में रुचि है तो ऐसे और भी प्रोजेक्ट्स बनाकर आप अपनी स्किल्स को और बेहतर बना सकते हैं।

FAQ Section (Article के अंत में)

Q1. Voice Controlled Robot क्या होता है?

Voice Controlled Robot एक ऐसा Arduino आधारित रोबोट होता है जिसे Bluetooth और Android App की मदद से Voice Commands देकर कंट्रोल किया जाता है।

Q2. Voice Controlled Robot बनाने के लिए कौन-कौन से Components चाहिए?

इस प्रोजेक्ट के लिए Arduino UNO, HC-05 Bluetooth Module, L298N Motor Driver, DC Gear Motors, Robot Chassis, Battery Pack और Jumper Wires की आवश्यकता होती है।

Q3. HC-05 Bluetooth Module को Arduino से कैसे कनेक्ट करें?

HC-05 के VCC को 5V, GND को GND, TX को RX और RX को TX Pin से कनेक्ट किया जाता है।

Q4. Arduino Robot Car के लिए कौन-सा Android App सबसे अच्छा है?

आप Arduino Bluetooth Controller और Bluetooth Voice Control जैसे Android Apps का उपयोग कर सकते हैं।

Q5. Voice Commands से Robot कैसे चलता है?

मोबाइल App आपकी आवाज़ को टेक्स्ट कमांड में बदलकर Bluetooth के माध्यम से Arduino को भेजती है। Arduino उसी कमांड के अनुसार मोटर को नियंत्रित करता है।

Q6. Arduino Robot Car की कीमत कितनी आती है?

इस प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग ₹1,500 से ₹2,500 के बीच आती है, जो उपयोग किए गए Components की गुणवत्ता पर निर्भर करती है।

Q7. Robot Bluetooth से Connect नहीं हो रहा है, क्या करें?

Bluetooth Pairing, HC-05 की Wiring, Baud Rate, Power Supply और Arduino Code की जांच करें। Pairing Password सामान्यतः 1234 या 0000 होता है।

Q8. क्या Arduino Nano से भी Voice Controlled Robot बनाया जा सकता है?

हाँ, Arduino UNO की जगह Arduino Nano का उपयोग करके भी यही प्रोजेक्ट आसानी से बनाया जा सकता है।

Q9. Voice Controlled Robot किन-किन जगहों पर उपयोग किया जाता है?

यह Robotics Learning, Engineering Projects, Home Automation, Smart Wheelchair, Voice Controlled Vehicles और STEM Education में उपयोग किया जाता है।

Q10. क्या यह प्रोजेक्ट Beginners के लिए उपयुक्त है?

हाँ, यदि आपको Arduino की बेसिक जानकारी है तो यह शुरुआती लोगों के लिए सबसे अच्छे Robotics Projects में से एक है।

विकास (अमल कुमार)
B.Tech मैकेनिकल इंजीनियर

1 thought on “वॉइस कंट्रोल्ड रोबोट कैसे बनाएं | Bluetooth और Android App से Arduino Robot Car Project”

  1. Pingback: Robot Car Kaise Banaye? Arduino Smart Robot Car Project for Beginners – robovikas.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top