लेखक: विकास उर्फ अमल कुमार | Mechanical Engineer
नमस्कार दोस्तों , जैसा कि आप सभी जानते है कि आज के समय में Smart Home Automation तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। पहले हमें घर की लाइट या पंखा चलाने के लिए स्विच बोर्ड तक जाना पड़ता था, लेकिन अब टेक्नोलॉजी की मदद से हम इन्हें मोबाइल से कंट्रोल कर सकते हैं।
मैं विकास उर्फ अमल कुमार, एक Mechanical Engineer हूँ और मुझे Arduino और IoT से जुड़े प्रोजेक्ट बनाना बहुत पसंद है। इस लेख में मैं आपको Arduino की मदद से Smart Home Automation System बनाना सिखाऊँगा, जिससे आप अपने घर की Lights और Fan को मोबाइल से कंट्रोल कर सकते हैं।
यह गाइड खासतौर पर Beginners और Engineering Students के लिए बनाई गई है।

Smart Home Automation क्या है?
भाई Smart Home Automation एक ऐसी तकनीक है जिसमें हम अपने घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को Internet, Bluetooth या Sensors की मदद से ऑटोमेटिक या Remote तरीके से कंट्रोल करते हैं।
उदाहरण:
- मोबाइल से लाइट ऑन/ऑफ करना
- पंखे की स्पीड कंट्रोल करना
- घर की सिक्योरिटी मॉनिटर करना
- AC या तापमान को ऑटोमेटिक कंट्रोल करना
Arduino जैसे माइक्रोकंट्रोलर की मदद से हम यह सिस्टम बहुत कम लागत में बना सकते हैं।
Arduino Smart Home Automation Project
दोस्तों , आपको बता दें कि इस प्रोजेक्ट में हम Arduino + Relay Module + Bluetooth Module का उपयोग करेंगे ताकि मोबाइल से लाइट और फैन को कंट्रोल किया जा सके।
यह एक Basic IoT Project है जो Engineering Students और Beginners के लिए बहुत उपयोगी है।
इस प्रोजेक्ट के लिए जरूरी Components कौन कौन से है?
Smart Home Automation with Arduino बनाने के लिए आपको निम्न Components चाहिए:
Project Components and Price Table:
| Component | Approx Price (₹) |
|---|---|
| Arduino Uno R3 Development Board | ₹300 – ₹400 |
| HC‑05 Bluetooth Module | ₹140 – ₹150 |
| 2 Channel 5V Relay Module | ₹70 – ₹80 |
| Male to Male Jumper Wires | ₹20 – ₹30 |
| Breadboard 830 Points | ₹150 – ₹200 |
| 5V Power Supply Module | ₹70 – ₹80 |
| Bulb / Light | ₹50 – ₹100 |
| Fan (Demo Load) | ₹200 – ₹400 |
Total Estimated Cost: ₹1000 – ₹1300 (लगभग)
Arduino Uno एक लोकप्रिय माइक्रोकंट्रोलर बोर्ड है जो ATmega328P चिप पर आधारित होता है और DIY electronics व IoT projects में सबसे ज्यादा उपयोग होता है।
Relay Module AC उपकरणों (Light और Fan) को Arduino से कंट्रोल करने में मदद करता है।
Also read – Arduino Line Follower Robot Tutorial Hindi | Beginner to Advanced Guide 2026
Smart Home Automation System कैसे काम करता है?
इस प्रोजेक्ट में Arduino एक Controller की तरह काम करता है।
Working Process:
- मोबाइल से Bluetooth के जरिए Arduino को Command भेजी जाती है
- Arduino उस Command को पढ़ता है
- Relay Module को Signal देता है
- Relay ON/OFF होकर Light या Fan को Control करता है
उदाहरण Command:
- 1 → Light ON
- 0 → Light OFF
- F → Fan ON
- f → Fan OFF
Arduino Circuit Connection:
Arduino to Relay:
- IN1 → Pin 7
- IN2 → Pin 8
- VCC → 5V
- GND → GND
Bluetooth Module:
- VCC → 5V
- GND → GND
- TX → RX
- RX → TX
सावधानी: AC Power के साथ काम करते समय हमेशा सुरक्षा का ध्यान रखें।

Arduino Code for Smart Home Automation:
int light = 7;
int fan = 8;
void setup()
{
pinMode(light, OUTPUT);
pinMode(fan, OUTPUT);
Serial.begin(9600);
}
void loop()
{
if (Serial.available() > 0)
{
char data = Serial.read();
if(data == '1')
digitalWrite(light, HIGH);
if(data == '0')
digitalWrite(light, LOW);
if(data == 'F')
digitalWrite(fan, HIGH);
if(data == 'f')
digitalWrite(fan, LOW);
}
}
यह कोड Bluetooth से आने वाली Commands को पढ़कर Relay Module को कंट्रोल करता है।
Smart Home Automation के फायदे क्या क्या है?
Arduino Smart Home System के कई फायदे हैं:
- बिजली की बचत
- मोबाइल से कंट्रोल
- कम लागत में स्मार्ट घर
- बुजुर्गों के लिए आसान
- भविष्य में IoT और AI से जोड़ सकते हैं
Smart Home Automation Future:
भाई आने वाले समय में IoT (Internet of Things) और Artificial Intelligence की वजह से Smart Homes और भी ज्यादा लोकप्रिय होने वाले हैं।
भविष्य में आप अपने घर को:
- Voice Assistant (Alexa / Google Assistant)
- WiFi Control
- Motion Sensors
- Temperature Automation
के साथ भी जोड़ सकते हैं।
FAQs: Smart Home Automation से जुड़े कुछ सवाल?
1. Smart Home Automation with Arduino क्या है?
Smart Home Automation with Arduino एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसकी मदद से आप घर की लाइट, पंखा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को Arduino बोर्ड के माध्यम से ऑटोमेट और कंट्रोल कर सकते हैं। इसे Bluetooth, Wi-Fi या मोबाइल ऐप से भी ऑपरेट किया जा सकता है।
2. Arduino Smart Home Automation प्रोजेक्ट के लिए किन-किन चीज़ों की आवश्यकता होती है?
इस प्रोजेक्ट के लिए सामान्यतः Arduino Uno/Nano, Relay Module, Bluetooth (HC-05) या Wi-Fi (ESP8266/ESP32) Module, Jumper Wires, Power Supply और Light/Fan जैसे उपकरणों की आवश्यकता होती है।
3. क्या Arduino से घर की लाइट और पंखा मोबाइल से कंट्रोल किया जा सकता है?
हाँ, Arduino के साथ Bluetooth या Wi-Fi Module जोड़कर आप Android मोबाइल या Smart Home App की मदद से घर की लाइट और पंखे को आसानी से ON/OFF कर सकते हैं।
4. क्या यह प्रोजेक्ट शुरुआती (Beginners) के लिए आसान है?
हाँ, यह प्रोजेक्ट Beginners के लिए काफी आसान माना जाता है। यदि आपको Arduino IDE की बेसिक जानकारी है, तो आप उपलब्ध सर्किट डायग्राम और सैंपल कोड की मदद से आसानी से इसे बना सकते हैं।
5. क्या Arduino Smart Home Automation प्रोजेक्ट सुरक्षित है?
लो-वोल्टेज (5V) सर्किट पर काम करना सुरक्षित होता है, लेकिन 220V AC बिजली से जुड़े उपकरणों को Relay Module के माध्यम से सावधानीपूर्वक कनेक्ट करना चाहिए। यदि आपको AC वायरिंग का अनुभव नहीं है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता लेना बेहतर रहेगा।
Conclusion: Smart Home Automation
Smart Home Automation एक बहुत ही उपयोगी और रोचक प्रोजेक्ट है। Arduino की मदद से हम कम खर्च में अपने घर को स्मार्ट बना सकते हैं।
अगर आप Engineering Student हैं या Electronics Projects सीखना चाहते हैं तो यह प्रोजेक्ट आपके लिए एक बेहतरीन शुरुआत है।
मैं विकास उर्फ अमल कुमार (Mechanical Engineer) उम्मीद करता हूँ कि यह Smart Home Automation with Arduino Hindi Guide आपके लिए उपयोगी साबित होगी।
विकास उर्फ अमल कुमार
Mechanical Engineer
DIY Projects | Arduino | Smart Technology
Pingback: Soil Moisture Sensor से Smart Plant Watering System कैसे बनाएं | Arduino Project Hindi 2026 – robovikas.com
Pingback: Ultrasonic Sensor Arduino से Distance कैसे Measure करें | Full Code, Circuit Diagram & Practical Tips 2026 – robovikas.com