लेखक: अमल कुमार मैकेनिकल इंजीनियर (AKTU लखनऊ, 2025 पास आउट)
Robotics Trends 2026: नमस्कार दोस्तों, मैं Amal Kumar और मैंने 2025 मे Aktu लखनऊ से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है और जब मैं पास हुआ उसके बाद मैंने अपनी एक वेबसाइट बनाई जिस पर मैं रोबाटिक्स से रिलेटेड जानकारी देता हूँ और आपको बात दे जब मैं इंजीनियर कर रहा था तब मैंने 3rd और final year मे रोबाटिक्स से रिलेटेड प्रोजेक्ट बनाए थे तभी से मैं रोबाटिक्स सीखने लगा वही जानकारी हम अपने आर्टिकल मे देता हूँ।
भाई आपको बात दें की जब भी कोई नई खबर आती है तो मैं The Robot Report, Reuters, Apptronik की आधिकारिक साइट, FCC के नोटिफिकेशन और कुछ अन्य विश्वसनीय जगहों से क्रॉस-चेक करने के बाद ही आर्टिकल लिखता हूँ और 2026 में रोबोटिक्स इतनी तेजी से बदल रहा है कि हर महीने कुछ नया निकल आता है।

Quick Summary: 2026 की बड़ी बातें जो आपको जानना जरूरी है?
- ह्यूमनॉइड रोबट्स अब सिर्फ वीडियो तक सीमित नहीं रहे। Apptronik का Apollo 2 और Tesla का Optimus इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहे।
- अमेरिका ने विदेशी रोबट्स पर सख्ती बढ़ा दी। FCC के जुलाई वाले फैसले से कई कंपनियां प्रभावित हुईं।
- Physical AI की वजह से रोबट्स अब अपने चिप पर ही फैसले लेने लगे हैं।
- RoboCup 2026 में ह्यूमनॉइड रोबट्स ने फुटबॉल खेला। ये देखकर लगा कि रिसर्च अब डेमो से आगे बढ़ चुकी है।
Current Month Updates: August 2026
दोस्तों, अभी अगस्त शुरू ही हुआ है लेकिन रोबाटिक्स मे बहुत बड़े बदलाव आना चालू हो गए है। Apptronik अपने रोबोट पार्क मे Apollo 2 के फ्लीटस चला रहा है। Reuters और कंपनी की आधिकारिक घोषणा के अनुसार Mercedes-Benz और GXO जैसे पार्टनर्स के साथ पायलट चल रहे हैं। Tesla की तरफ से Optimus की लो-वॉल्यूम प्रोडक्शन की तैयारी की खबरें आ रही हैं। Fremont प्लांट में काम चल रहा है, यह बात The Robot Report और कुछ अन्य रिपोर्ट्स में आई है।
12 अगस्त को Robotics 24/7 का वेबिनार “Robots in Dull, Dirty, and Dangerous Environments” विषय पर होना है। कोई बड़ी नई लॉन्च अभी तक नहीं आई है, लेकिन जैसे ही आएगी मैं यहाँ डाल दूँगा।

Past Month Archives (2026):
July 2026: ह्यूमनॉइड्स मैदान में उतरे और नए नियम आए
भाई जुलाई का महीना काफी व्यस्त रहा है क्योंकि जून के अंत मे Apptronik ने Apollo 2 दिखया और जुलाई मे उसका फोकस रोबोट पार्क बन गया। कंपनी की वेबसाइट और Forbes की रिपोर्ट के मुताबिक यह 90 हजार वर्ग फुट का सेंटर रोबट्स को रियल वर्ल्ड टास्क सिखाने के लिए बनाया गया है।
दक्षिण कोरिया के सोंग्दो में RoboCup 2026 हुआ (30 जून से 6 जुलाई)। आधिकारिक RoboCup साइट के अनुसार पहली बार इतने बड़े स्तर पर ह्यूमनॉइड लीग में फुटबॉल मैच खेले गए। कुछ क्लिप्स देखने के बाद लगा कि बैलेंस और मूवमेंट में पहले से सुधार है।
दोस्तों आपको बात दें की 28 जुलाई को अमेरिकी FCC ने विदेशी एडवांस रोबोटिक डिवाइसेज को Covered List में डाल दिया। FCC के आधिकारिक दस्तावेज और The Robot Report की कवरेज के अनुसार सेंसर और कनेक्टिविटी वाले नए मॉडल के इंपोर्ट पर पाबंदी लगाई गई। साइबर सिक्योरिटी की चिंता सही लगती है।
भाई Weave Robotics ने अपना मोबाइल ह्यूमनॉइड Isaac दिखाया और BrainCo ने ब्रेन सिग्नल से रोबट कंट्रोल करने का डेमो दिया। ये दोनों खबरें The Robot Report के जुलाई टॉप स्टोरीज में शामिल थीं।

June 2026: इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और वेयरहाउस
दोस्तों आपको बता दें की Apptronik जून की सबसे बड़ी खबर थी Reuters की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने रोबोट पार्क और Apollo 2 की घोषणा एक साथ की और साथ ही वेयरहाउस ऑटोमेशन में AI की भूमिका बढ़ने की बातें खूब हुईं। Association for Advancing Automation (A3) के आंकड़ों के मुताबिक नॉर्थ अमेरिका में रोबट ऑर्डर्स स्थिर रहे, लेकिन कोलैबोरेटिव रोबट्स की डिमांड अच्छी बढ़ी।
2026 में Robotics की Latest टेक्नॉलजी क्या है?
1. Humanoid Robots इस साल ह्यूमनॉइड रोबट्स ने असल कामों में कदम रखा है। Apptronik Apollo 2 लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग में पायलट चला रहा है। यह बात कंपनी की आधिकारिक अपडेट्स और Reuters की रिपोर्ट से साफ है। घरेलू इस्तेमाल अभी दूर है, लेकिन फैक्ट्री लेवल पर प्रगति दिख रही है। कीमत और बैटरी अभी बड़ी समस्या बनी हुई है।
2. Physical AI और Edge Computing पहले रोबट्स क्लाउड पर बहुत निर्भर रहते थे। अब NVIDIA Jetson जैसे चिप्स की वजह से रोबट खुद मौके पर फैसला ले लेता है। NVIDIA की National Robotics Week वाली पोस्ट और GTC अपडेट्स में ये ट्रेंड साफ दिखता है। मुझे ये दिशा सबसे सही लगती है।
3. Autonomous Military Drones डिफेंस सेक्टर में Anduril जैसी कंपनियां AI वाले ड्रोन्स पर काम कर रही हैं। इंडस्ट्री रिपोर्ट्स और न्यूज कवरेज से पता चलता है कि ये सिस्टम काफी आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन नैतिक सवाल भी साथ में आते हैं।

आने वाले महीनों में क्या उम्मीद करें?
सितंबर-अक्टूबर में कई कंपनियों के नए अपडेट्स आने वाले हैं। नवंबर में जापान के ओसाका में Global Robotics and AI Meet होना है (आधिकारिक इवेंट साइट के अनुसार 19-21 नवंबर)। Tesla Optimus की प्रोडक्शन और ज्यादा क्लियर तस्वीर मिल सकती है। रेगुलेशन भी और सख्त हो सकते हैं।
Frequently Asked Questions (FAQs):
Q1. 2026 में सबसे एडवांस ह्यूमनॉइड रोबोट कौन सा है? Ans: कोई एक नाम देना मुश्किल है। Apptronik Apollo 2 रियल वर्ल्ड पायलट्स में आगे दिख रहा है (Reuters और कंपनी अपडेट्स के आधार पर)। Tesla Optimus प्रोडक्शन की तैयारी में है। Figure भी मजबूत है। अलग-अलग काम के लिए अलग रोबट बेहतर हैं।
Q2. ये पेज कितनी बार अपडेट होता है? Ans: जैसे ही कोई बड़ी न्यूज आती है, मैं अपडेट कर देता हूँ। रोबोटिक्स इतनी तेजी से चल रहा है कि महीने में कई बार बदलाव करना पड़ता है।
Q3. क्या 2026 में ह्यूमनॉइड रोबट घरों में आ जाएंगे? Ans: अभी नहीं। ज्यादातर काम इंडस्ट्रियल और कमर्शियल पायलट्स तक सीमित है। कीमत, सुरक्षा और रिलायबिलिटी अभी बड़ी बाधा हैं।
दोस्तों, मैं खुद मैकेनिकल बैकग्राउंड से हूँ इसलिए हमेशा यह देखने की कोशिश करता हूँ कि कोई नई तकनीक असल में कितनी काम की है। ऊपर जो जानकारी दी है वो मुख्य रूप से The Robot Report, Reuters, Apptronik की आधिकारिक साइट, FCC के दस्तावेज, RoboCup की आधिकारिक वेबसाइट और कुछ अन्य विश्वसनीय रिपोर्ट्स से ली गई है। अगर आपको किसी खास खबर का सीधा लिंक या और डिटेल चाहिए तो बता देना।
Also read – Moya Robot vs Protocol One Alpha: कौन सा Humanoid Robot ज्यादा एडवांस्ड है? पूरी तुलना (2026)
(धन्यवाद )





